कलमी वड़ा :
कलमी बड़ा जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है यह ज्यादातर सर्दियों में और बारिश के मौसम के अंदर खाने का स्वाद आता है आज हम सीखेंगे की कलमी बड़ा कैसे बनाएं और इसके लिए कौन-कौन सी सामग्री की हमें जरूरत पड़ेगी तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं !
कलमी वड़ा बनाने की सामग्री :
- 1 / 2 कप चना दाल
- 3 घंटों के लिए भिगोकर छानी हुई
- 1 टी - स्पून अदरक
- हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 / 2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 / 1 टी - स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 / 2 टेबल - स्पून भुना और क्रश किया हुआ खड़ा धनिया
- 1 टी - स्पन सौंफ
- नमक स्वादानुसार , तलने के लिए तेल ।
स्वादिष्ट कलमी वड़ा बनाने की विधि :
चना दाल और 1 / 4 कप पानी को मिक्सर में पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें । इस मिश्रण को बाउल में निकाल लें , बची हुई सभी सामन डालकर अच्छी तरह मिला लें । मिश्रण को 10 भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग को 37 मिमी . ( 11 / 2 " ) व्यास के गोल चपटे वडे बना लें । एक गहरी नॉन - स्टिक कढाई में तेल गरम करें थोड़े - थोड़े बड़े डालकर , मध्यम आंच पर उनके सभी तरफ से सनहरा होने तक । तल लें ।
दोस्तों अब हमारा कलमी वड़ा बनकर तैयार हो चुका है और यह अब खाने के लिए तैयार है इसको हरी चटनी के साथ तुरंत खाओ और दूसरों को भी खिलाओ !
![]() |
| कलमी वड़ा |
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !



0 comments: