इन्हें एक साथ खाना ठीक नहीं :
वैसे तो घरों में इन बातों की चर्चा होती रहती है कि किस चीज को किसके साथ नहीं खाना चाहिए । बडों द्वारा जब इन बातों को कहा जाता । है तो यह सर्वमान्य सत्य बन जाता है । जी हां , ऐसे कई आहार हैं , जिन्हें एक साथ नहीं लेना चाहिए , अन्यथा वे शरीर को नुक्सान पहुंचा सकते हैं । इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कोलोन हायड्रोथैरेपी कि इन्सट्रक्टर बता रही हैं , इन्हें एक साथ नहीं खाएं !
खाना खाने के साथ या खाना खाने के तत्काल बाद में फल खाना टालना चाहिए । जब हम फल खाते हैं तो वह पेट की आंतों में आसानी से पच जाता है , लेकिन जब इसे अनाज या सूखे आहार के साथ खाया जाता है ,तो यह पाचन नली में लम्बे समय तक पड़ा रहता है । यही फल भीतर फर्मेट होने लगता है । यह आंतों की दीवारों को नुकसान पहुंचा सकता है और दूसरी समस्याएं खड़ी कर सकता है ।
कफ की दवा के साथ निम्बूः
निम्बू के साथ कफ की दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए । निम्बू ऐसे एंजाइम का कार्य रोक देता है , जो कोलेस्ट्रॉल नीचे ले जाते हैं । कफ की दवा डेक्सट्रोमेथ्रफेन है , जब वह खून में घुलती है और इसके विपरीत कुछ ले लिया जाता है , तो अनचाहे साइड इफेक्ट होने लगते हैं । इससे मति भ्रम और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है ।
मोटा अनाज व दूध :
कई लोग इसे पढ़कर चौंक सकते हैं , लेकिन मोटे अनाज जैसे दलिया व जौ को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए । हालांकि पूरी दुनिया में इसे बहुत चाव से खाया जाता है । लोगों का नाश्ते में सबसे पहला विकल्प यही होता है । इससे शरीर पर स्ट्रेस पड़ता है । ब्लड शुगर बढ़ती है , जिससे आप जल्द थकान महसूस करने लगेंगे । फल और दूध के पदार्थ साथ लेना यानी परेशानियों से घिरना है । डेरी फूड कंजेशन कर सकते हैं । यदि दही खा रहे हैं , तो उसमें फल का उपयोग न करें ।
दोनों ही ओवर कुक्ड फूड की श्रेणी में आते हैं । इसमें काफी मात्रा में फेट , प्रेजरवेटिव व अन्य केमिकल रहते हैं । फ्राइज में शुगर रहती है , जो सायोकिन्स को बढ़ावा देती है । इससे इन्फ्लेमेशन सम्भव है । इससे आप जल्द बूढ़ा होने लगते हैं ।
इसके अलावा कुछ चीजें हैं जो हमारे घर के बुजुर्ग कहते हैं कि साथ में नहीं खाना चाहिए :
- दूध व निम्बू वाले आहार ।
- उड़द दाल के पदार्थ दूध के साथ ।
- आचार , दूध या दही के साथ ।
- डोसा व दूध साथ न लें ।
- दही व छोले साथ न लें ।
- संतरा व दूध साथ न लें ।
- तरबूज के साथ पानी कभी न लें ।
- दूध के साथ कभी भी नमकीन न लें ।
- डेरी पदार्थों के साथ साइट्रस यानि खट्टे फल न लें ।



nice post right bhai...
ReplyDeleteVery good rk
ReplyDelete