Wednesday, December 5, 2018

स्वादिष्ट मूंगदाल कैसे बनाएं ( Moong Dal )

स्वादिष्ट मूंगदाल :

वैसे तो दाल बहुत प्रकार की होती है , लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं , कि  मूंगदाल कैसे बनाएं ! तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं , कि हम स्वादिष्ट मूंग दाल कैसे बनाएं !
Moong Dal
मूंगदाल

मूंगदाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री : 

  • मूंगदाल - 1 / 2 कप ( 100 ग्राम )
  • घी - 2 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2 - 3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) 
  • जीरा - 1 / 2 छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • टमाटर - 1 ( बारीक कटा हुआ ) 
  • करी पत्ता - 6 - 7 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • साबुत लाल मिर्च - 1 
  • लाल मिर्च - 1 / 4 छोटी चम्मच 
  • हल्दी - 4 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई ) 
  • अदरक पेस्ट - 2 छोटी चम्मच 
  • नमक - 3 / 4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

स्वादिष्ट मूंगदाल बनाने की विधि :


⇨ दाल को अच्छे से साफ करके धोकर 15 - 20 मिनिट पानी में भिगो कर रख दीजिए . मूंग दाल को बिना भिगोये , तुरन्त धोकर भी बनाया जा सकता है , यह बहुत जल्द पकने वाली दाल है . 
⇨ मूंगदाल को आप दो तरह से बना सकते हैं . पहले आप मूंगदाल को कुकर में सीटी दिला कर बाद में तड़का लगा दीजिए या फिर पहले कुकर में मसाला भून लीजिये , लीजिए उसके बाद दाल डालकर पका लीजिए .
⇨ हम यहां पर दाल को पहले तड़का लगाकर बना रहे । हैं , इसके लिए सबसे पहले कुकर को गरम कीजिए , घी डाल दीजिए घी को मेल्ट होने दीजिए . 
⇨ टमाटर को अच्छे से धोकर छोटा - छोटा बारीक काट कर तैयार कर लीजिए . 
⇨ घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए , जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर , बारीक कटी हरी मिर्च , अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए . 
⇨ मसाला भूनने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिए , और मसाले को तब तक भूने जब तक की मसाले से घी न अलग होने लगे. मूंग दाल को मसाले में डाल दीजिए और 1 - 2 मिनिट मसाले के साथ चलाते हुए भून लीजिए .
Moong Dal
मूंगदाल
⇨ दाल में 2 कप पानी और नमक , डाल कर मिला । दीजिए . कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और दाल में 3 सीटी आने तक पका लीजिए . सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर ढक्कन खोल लीजिए ( दाल में दाल के दाने दिखते रहें एसी दाल पसन्द करते हों तब कुकर का थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये ) . 
⇨ दाल बनकर तैयार है इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिए . दाल को प्याले में निकाल लीजिए . 
⇨ दाल में अलग से तड़का लगाने के लिए छोटी कढ़ाई में छोटा चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये , गरम घी में करी पत्ता , साबुत लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डाल कर गैस बंद कर दीजिए , इस तड़के को दाल के ऊपर डालकर सजाइये . 

स्वादिष्ट मूंगदाल बन कर तैयार है आप इसे चपाती , चावल और दलिया के साथ परोसिये और खाईये .
Moong Dal
मूंगदाल और चावल

ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

0 comments:

Recent Posts