Friday, January 11, 2019

स्वादिष्ट कढ़ाई मशरुम की सब्जी कैसे बनाएं ( Kadai Mushroom Recipe )

कढ़ाई मशरुम की सब्जी :

  • पूर्व तैयारियों का समय : 15 मिनट
  • पकाने का समय : 25 मिनट
  • कितने लोगो के लिए : 2 
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी

कढ़ाई मशरुम की सब्जी बनाने की सामग्री :

  1. 150 - 200 ग्राम सफेद बटन मशरूम
  2. 1 / 2 कप शिमला मिर्च , कटा हुआ ( लगभग 1 / 2 कप )
  3. 1 टीस्पून सूखे धनिया के बीज
  4. 1 सूखी लाल कश्मीरी मिर्च , बीज निकाल दे और 2 - 3 टुकड़े कर दे
  5. 1 हरी इलायची
  6. 1 / 2 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
  7. 1 बड़ा प्याज , कटा हुआ
  8. 2 मध्यम टमाटर , कटे हुए ( लगभग 3 / 4 कप )
  9. 1 टीस्पून अदरक - लहसुन का पेस्ट
  10. 1 / 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  11. एक चुटकी हल्दी पाउडर , वैकल्पिक
  12. 1 / 2 टीस्पून कसूरी मेथी , वैकल्पिक
  13. 1 / 4 कप दूध , वैकल्पिक
  14. 1 / 2 कप पानी
  15. नमक स्वाद अनुसार
  16. 1 % टेबलस्पून तेल ।
  17. 1 टेबलस्पून बटर ( या तेल ) 
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी


कढ़ाई मशरुम की सब्जी बनाने की विधि :

  1. मशरुम में लगी मिट्टी को हटाने के लिए उन्हें | पानी से धो ले । यदि आवश्यक हो तो उन्हें । धोने के बाद छील लें । उन्हें लंबाई में पतली स्लाइस में काट लें । एक कड़ाही में मध्यम । | आंच पर 1 / 2 टेबलस्पून तेल गरम करें । उस में कटा हुआ मशरूम डालें और उन्हें लगभग 3 - 4 मिनट के लिए भूने ।
  2. कटा हुआ शिमला मिर्च और नमक डालें । अच्छी तरह से मिला ले और जब तक मशरूम में से निकला हुआ पानी सूख जाता । है और शिमला मिर्च नरम हो जाती है तब तक पकाइये । उन्हें एक थाली में निकाल दें । 
  3. उसी कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 टेबलस्पून तेल गरम करें । उसमें सूखे धनिया के बीज , कश्मीरी लाल मिर्च , हरी इलायची और दालचीनी डालें और 30 सेकंड के लिए भूने । कटा हुआ प्याज और अदरक - लहसुन का । पेस्ट डालें । जब तक प्याज हलके गुलाबी रंग का हो जाता है तब तक भूने ।
  4. कटा हुआ टमाटर और नमक ( केवल टमाटर और प्याज के लिए ) डालें और टमाटर नरम हो जाते हैं तब तक पकाईये ।
  5. गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक कटोरे में निकालें । उसे कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें । मिश्रण ठंडा होने के बाद उसे एक मिक्सर ग्राइंडर की छोटी जार में डालें और प्यूरी बना लें  |
  6. उसी कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 - टेबलस्पून बटर गर्म करें । उसमें बनाई हुई प्यूरी , लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें ।
  7.  लगातार चमचे से चलाते हुए 2 मिनट के लिए पकाईये ।
  8. पका हुआ मशरूम और शिमला मिर्च डालें । लगातार चमचे से चलाते हुए 2 मिनट के लिए पकाईये ।
  9. 1 / 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से । | मिला लें । मिश्रण को उच्च आंच उबलने के लिए रखे । जब यह उबलने लगता है तब आंच को कम कर दे और ग्रेवी गाढ़ी हो जाने तक लगभग 4 - 5 मिनट के लिए पकने दें । | 1 / 4 कप दूध डालें और अच्छी तरह से मिला लें ।
  10. 2 - 3 मिनट के लिए पकने दें और कसूरी मेथी डालें ।
  11. गैस बंद कर दें और अच्छी तरह से मिला लें । कढ़ाई मशरुम की सब्जी परोसने के लिए तैयार है , उसे बटर नान या कुलचा के साथ परोसे ।
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

हमारी कुछ अन्य पोस्ट

Wednesday, January 9, 2019

स्वादिष्ट प्याज के पराठे कैसे बनाएं ( pyaz ka paratha )

प्याज के पराठे :

  • पूर्व तैयारियों का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 15 मिनट
  • कितने लोगो के लिए : 2 ( 6 पराठे ) 
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे

प्याज के पराठे बनाने की सामग्री :

  1. 1 कप गेहूं का आटा ( आटा के लिए ) + 1 / 2 कप ( बेलने के लिए )
  2. 3 / 4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  3. 1 / 4 टीस्पून जीरा
  4. 2 हरी मिर्च , बारीक कटी हुई
  5. 1 / 4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  6. 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  7. 4 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  8. 4 टीस्पून तेल + पराठा सेकने के लिए
  9. नमक
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे

प्याज के पराठे बनाने की विधि :

  1. एक छोटी कड़ाही में मध्यम का आंच पर 1 टीस्पून तेल गरम करें । जब तेल गर्म हो तब उसमें जीरा डालें । जब जीरा सुनहरा होने । लगे तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उन्हें हल्के गुलाबी रंग का होने तक भून लें ।
  2. उसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च , कटा हुआ हरा धनिया , गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डालें । अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें । प्याज के मिश्रण को 3 - 4 मिनट के लिए ठंडा होने दें ।
  3. एक परात में 1 कप गेहूं का आटा , 2 - टीस्पून तेल , पका हुआ प्याज का मिश्रण और नमक ले । जरुरत के अनुसार पानी डालें और चपाती या रोटी के आटे की तरह नरम आटा गूंथ लें ।
  4. आटे की सतह 1 टीस्पून तेल लगाकर चिकनी कर लें और उसे ढककर 15 मिनट के लिए कमरे के तापमान पर सेट होने दें । आटे को 6 बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को गेंद की तरह गोल आकार दें !
  5.  एक छोटी प्लेट में 1 / 2 कप सूखा गेहूं का | आटा लें । एक आटे का गोला लें और उसे । अपनी हथेलियों के बीच दबाकर लोई का आकार दें । उसे सूखे आटे से लपेट लें ।
  6. उसे चकले के ऊपर रखें और बेलन से 6 - 7 इंच व्यास के गोल आकार में ( रोटी की तरह | बेल लें ।
  7. एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें । जब तवा मध्यम गर्म हो तब उसके ऊपर कच्चा पराठा रखे । जब उसकी सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलट दें और आंच को कम कर दें । उसकी सतह पर समान रूप से 1 / 2 टीस्पून तेल लगा दें और लगभग 30 - 40 सेकंड के लिए पकने दें ।
  8. इसे फिर से पलटें और 1 / 2 टीस्पून तेल फैला दें । उसे चमचे से हलके से दबाये और मध्यम आंच पर 30 - 40 सेकंड के लिए पकने दें । जरुरत के अनुसार उसे पलटे और दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के धब्बे आने तक सेंके ।
  9. बाकी बचे आटे के गोले के लिए है यही प्रक्रिया का पालन करें । प्याज का पराठा तैयार है उसे एक प्लेट में निकालें । परांठे को आलू करी या ककड़ी रायता के साथ परोसें ।
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

Tuesday, January 8, 2019

स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट कैसे बनाएं ( aaloo tikkee chaat )

आलू टिक्की चाट :

  • पूर्व तैयारियों का समय : 15 मिनट
  • पकाने का समय : 40 मिनट
  • कितने लोगो के लिए : 4 
aaloo tikkee chaat
आलू टिक्की चाट

टिक्की के लिए सामग्री :

  1. 4 मध्यम आलू , उबले छिले और मैश किए
  2. 1 हरी मिर्च , बीज निकाले हुए और बारीक़ कटी हुई ।
  3. 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर ( कॉर्न स्टार्च या अरारूट पाउडर ) 
  4. 1 टीस्पून नींबू का रस
  5. नमक 
  6. तेल

भराई के लिए सामग्री :

  1. 3 टेबलस्पून चना दाल
  2. 1 / 2 टीस्पून अमचूर पाउडर
  3. 1 / 4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  4. 1 / 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  5. नमक

परोसने के लिए सामग्री :

  1. 1 / 4 कप हरी चटनी
  2. 2 टेबलस्पून लहसुन की चटनी ।
  3. 1 / 2 कप खजूर - इमली की चटनी ( मीठा चटनी )
  4. 1 / 2 कप सेव
  5. 1 / 2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  6. 1 / 2 कप दही , फैटा हुआ
  7. लाल मिर्च पाउडर , सजाने के लिए
  8. चाट मसाला पाउडर , सजाने के लिए
aaloo tikkee chaat
आलू टिक्की चाट

टिक्की और भराई का मसाला बनाने की विधि :

  1. चना दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें । उसमे से अतिरिक्त पानी निकाल दें और एक छोटे या मध्यम आकार के प्रेशर कुकर में डालें । उसमे नमक और 3 / 4 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर 2 सीटी होने तक पकने दें । चना दाल ज्यादा पक जानी नहीं चाहिये ।
  2. जब कुकर का प्रेसर ख़त्म हो जाये तब उसका ढक्कन खोलें । उबली हुई चना दाल में से अतिरिक्त पानी निकालने के लिये उसे एक छलनी में निकाले । पकी हुई चना दाल बहुत ज्यादा नरम नहीं होनी चाहिये । इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें ।
  3. एक कटोरी में उबली हुई चना दाल , अमचूर पाउडर , गरम मसाला पाउडर और लाल । मिर्च पाउडर लें । उन्हें अच्छी तरह से मिला लें । भराई के लिये मसाला तैयार है ।
  4. एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू लें । उसमे कटी हुई हरी मिर्च , कॉर्न फ्लोर , नींबू का रस और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें ।
  5. मिश्रण को 12 बराबर भागों में बाँट लें । प्रत्येक भाग को गेंद को तरह गोल आकार दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर 1 / 3 इंच मोटी पैटी बना लें । उसके बीच में 1 2 टीस्पून चना दाल का मसाला रखें ।
  6. मसाले को सभी तरफ से लपेट कर फिर से गोला बना लें । फिर से उसे दबाकर टिक्की बना लें । शेष भागों के लिए यही प्रक्रिया को दोहराएं ।
  7. एक तवे को माध्यम आंच पर गर्म करें । उसमें | 1 - 2 टीस्पून तेल डाले । तवे में 5 - 6 टिक्की । रखें और जब तक नीचे की सतह सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दें । इसमें लगभग 2 - 3 मिनट का समय लगेगा ।
  8. उन्हें पलट दे और किनारे के आसपास कुछ टीस्पून तेल डाले । नीचे की सतह सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दें । इसमें लगभग 2 - 3 मिनट का समय लगेगा ।
  9.  उन्हें एक प्लेट में निकालें । बाकी बची टिक्की भी सेंक लें । चाट के लिए भरवां आलू टिक्की तैयार हैं ।

आलू टिक्की चाट बनाने की विधि :


1 . सभी चटनिया उनकी रेसिपी के अनुसार बना ले । लहसुन की चटनी में थोड़ा पानी मिलाकर नरम कर लें । एक प्लेट में 2 - 3 आलू टिक्की लें ।
aaloo tikkee chaat
आलू टिक्की चाट
2 . प्रत्येक टिक्की के ऊपर 1 टीस्पून हरी चटनी , 2 टीस्पून खजूर - इमली की चटनी और 1 / 2 टीस्पून लहसुन की चटनी डालें । 
3 . उसके ऊपर प्याज और सेव डालें । ऊपर 2 टीस्पून फैंटा हुआ दही डालें । उसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला पाउडर छिड़के । इसी तरह सारी चाट की प्लेट बना लें और तुरंत ही परोसें ।


ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

Friday, December 7, 2018

महिलाओं के लिए सब्जियां सुखाने की घरेलू तकनीक ( Method of drying vegetables)

सब्जियां सुखाना एक सरल व प्रचलित विधि है । महिलाएं अक्सर सब्जियों को काटकर धूप में सुखा लेती हैं और फिर डिब्बों में बंद करके रख देती हैं , परन्तु यान्त्रिक विधि द्वारा अच्छे व आकर्षक । पदार्थ तैयार किए जा सकते हैं , क्योंकि इससे सुखाने की क्रिया को नियन्त्रित । किया जा सकता है ।

kitchen tips and tricks

सब्जियां सुखाने की विधि :

घरेलू स्तर पर सब्जियों के छोटे - छोटे टुकड़े काट कर उन्हें किसी चादर या चटाई पर धूप में बिखेर दें और ऊपर से किसी दुपट्टे अथवा मलमल के कपड़े से ढक दें , ताकि धूल , मिट्टी , मक्खी इत्यादि से इनका बचाव हो सके । सब्जियों को बहुत अच्छी तरह सुखाएं , ताकि उनमें नमी बिल्कुल न रहे । इन्हें हाथ से तोडने पर कड़क आवाज आए , तो समझ लें , ये पूर्णतः सूख गई हैं ।

विभिन्न सब्जियों को सुखाने की विधि । इस प्रकार है

आलू : आलू धोकर छिल्लका उतार लें तथा 2 प्रतिशत नमक के पानी का घोल तैयार कर लें । अब आलू के चिप्स की भांति पतले - पतले टुकड़े कर लें और तैयार घोल में डालते रहें , अन्यथा । आलू का रंग खराब हो जाएगा । अब इस पानी को उबालें तथा 3 - 4 मिनट तक आलू के चिप्स उसमें उबलने दें । एक किलो चिप्स के लिए डेढ़ लीटर । पानी का घोल पर्याप्त रहता है । आलू चिप्स पानी से निकालकर एक - एक करके किसी प्लास्टिक की चटाई पर धूप में सुखा दें व पतले कपड़े से ढक दें । सूखने पर चिप्स डिब्बों में भर लें ।

kitchen tips and tricks
बंदगाभी : बंदगोभी अच्छी तरह साफ करके उसे मोटे - मोटे टुकड़ों में काट लें । इन टुकड़ों को 10 मिनट तक भाप दिलाकर धूप में सुखाएं , फिर हवा बंद डिब्बों में बंद करके रख दें ।
पुदीना : पुदीने को पहले खूब अच्छी तरह धो लें , ताकि उसमें किसी प्राकर की मिट्टी आदि न रहे । इसके उपरांत इसे किसी साफ कपड़े पर धूप में सुखा लें । सूखने पर इसको हाथ से मल लें तथा सूखी पत्तियों को इकट्ठा करके किसी डिब्बे में बंद करके रख लें । 


आंवला :   रोग रहित , स्वस्थ व बडे - बडे आंवले धोकर इनकी लम्बी - लम्बी फांके काट लें व बीज निकाल दें । 2 % नमक के उबलते पानी में 0 मिनट तक इन फांकों को उबाल लें । इसके उपरान्त , इन्हें पानी से निकालकर धूप में किसी साफ कपड़े पर डालकर सुखा लें ।

मेथी व पालक :   इनके स्वस्थ व साफ सुथरे पत्ते अलग करके अच्छी तरह धो लें तथा इन्हें - 10 मिनट तक भाप दिलाएं । इन्हें धूप में सुखा । लें और सूख जाने के बाद डिब्बों या पॉलीथीन । की थैलियों में भर लें ।

करेला :  करेले को साफ पानी में अच्छी तरह धोकर छील लें तथा मोटे - मोटे टुकड़े कर लें । इन टुकड़ों को उबलते पानी में 7 - 8 मिनट के लिए उबालने के बाद धूप में अच्छी तरह सुखाएं ।

गाजर : गाजर के रेशे आदि अच्छी तरह साफ करके पतला छील लें तथा इन्हें मोटा - मोटा गोलाई में काट लें । 2 प्रतिशत नमक का घोल बनाकर उसमें गाजर को 5 - 7 मिनट तक उबालने के बाद पानी से निकाल कर धूप में सुखा दें ।
kitchen tips and tricks

सेम की फलियां : कच्ची सेम की फलियां सुखाने के लिए अच्छी रहती हैं । उन्हें अच्छी तरह धोकर पोंछ लें तथा इनके छोटे - छोटे टुकड़े कर दें । इन टुकड़ों को 5 - 10 मिनट आप हिलाएं , जिससे ये नर्म पड़ जाएं । अब इन्हें साफ कपड़े पर डालकर धूप में सुखाएं ।

मटर  : मुलायम मटर लें व इनके दाने निकाल लें । पानी उबलने के बाद अब मटर पोटली में बांधकर उन्हें 1 - 2 मिनट तक उबलते पानी में रखें । अब इस पोटली को निकालकर ठण्डे पानी में डाल दें व कुछ समय उपरान्त इन्हें धूप में सुखाएं ।

फूलगोभी  : अच्छी , बीमारी रहित व स्वस्थ फूलगोभी चुनें तथा उसे अच्छी तरह साफ पानी से धो लें । इसके उपरान्त उसके बड़े - बड़े टुकड़े काटकर उबलते पानी में पांच मिनट के लिए पतले कपड़े में बांध कर रखें । अब इन्हें साफ कपड़े पर डालकर धूप में सुखा दें और डिब्बे में बंद करके रखें व इच्छानुसार इसका प्रयोग करें ।

 सब्जियां पैक करनाः सब्जियों को सुखाने के बाद हवाबन्द डिब्बों में भली बंद करें । 

सूखी सब्जियों का प्रयोग : | सुखी सब्जियों के प्रयोग से पहले 6 - 12 घण्टे तक पानी में डालें , ताकि वे नर्म होकर फूल जाएं , फिर इन्हें सब्जी बनाने के काम में लाएं ।

kitchen tips and tricks

 हमारी कुछ अन्य पॉपुलर पोस्ट पढ़े

⏩ मटर पनीर ढाबा स्टाइल कैसे बनाएं ( Matar Paneer )

Thursday, December 6, 2018

मटर पनीर ढाबा स्टाइल कैसे बनाएं ( matar paneer )

मटर पनीर ढाबा स्टायल :

पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर पंजाबी ढाबे स्टाइल वाली मटर पनीर की सब्जी की रेसिपी मिल जाए तो बात ही क्या . तो चलिए हम आगे देखते हैं ! 
 matar paneer
मटर पनीर

मटर पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

  • मटर - 1 कप 
  • पनीर - 250 ग्राम 
  • टमाटर - 250 ग्राम 
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 3 - 4 टेबल स्पून 
  • क्रीम - 1 / 2 कप ( 100 मिली ) 
  • हरा धनिया - 3 - 4 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) 
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा - 1 / 2 छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1 / 2 छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 / 4 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 / 4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की विधि :

⇨पनीर को 1 - 1 इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए . पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए . तेल के गरम होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर सेक लीजिए , पनीर के टुकड़ों को पलट कर 2 ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके और प्लेट में निकाल लीजिये .
⇨अब पैन में मटर के दानों को डालकर 2 मिनिट के लिए ढक कर के धीमी आंच पर पका लीजिए . 2 मिनिट बाद इन्हें चैक कीजिए , मटर के दाने हल्के नरम हो गये हैं , इन्हें प्याले में निकाल लीजिए .
⇨टमाटर , हरी मिर्च को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये .
⇨ग्रेवी बनाने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए . गरम तेल में जीरा , हींग , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का सा भूनिये , और अब टमाटर , हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे !
 matar paneer
मटर पनीर
⇨मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब । तक की इसमें उबाल न आ जाए . मसाले में उबाल आने पर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल । आने तक पकाएं .
⇨ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक , गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए . अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डाल दीजिए , सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए .
⇨सब्जी को ढककर के 4 - 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए .
⇨सब्जी को चैक कीजिए , सब्जी बनकर तैयार है . इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये . 

सुझाव :

⇨मसाले में क्रीम डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाएं अगर ऐसा नहीं करेंगे तो ग्रेवी में डाली गई क्रीम फट सकती है .
⇨ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार , ड्राई फूट या । मावा या हल्की ग्रेवी सिर्फ टमाटर से , थोड़ा सा बेसन डालकर या टमाटर और प्याज से भी बना सकते हैं , बहुत अच्छी सब्जी बनती है 

सब्जी बनकर तैयार है . इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये . गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी , परांठे , नॉन या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये .

 matar paneer

⏩ स्वादिष्ट मूंगदाल कैसे बनाएं ( Moong Dal )

ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

Wednesday, December 5, 2018

स्वादिष्ट मूंगदाल कैसे बनाएं ( Moong Dal )

स्वादिष्ट मूंगदाल :

वैसे तो दाल बहुत प्रकार की होती है , लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं , कि  मूंगदाल कैसे बनाएं ! तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं , कि हम स्वादिष्ट मूंग दाल कैसे बनाएं !
Moong Dal
मूंगदाल

मूंगदाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री : 

  • मूंगदाल - 1 / 2 कप ( 100 ग्राम )
  • घी - 2 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2 - 3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) 
  • जीरा - 1 / 2 छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • टमाटर - 1 ( बारीक कटा हुआ ) 
  • करी पत्ता - 6 - 7 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • साबुत लाल मिर्च - 1 
  • लाल मिर्च - 1 / 4 छोटी चम्मच 
  • हल्दी - 4 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई ) 
  • अदरक पेस्ट - 2 छोटी चम्मच 
  • नमक - 3 / 4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

स्वादिष्ट मूंगदाल बनाने की विधि :


⇨ दाल को अच्छे से साफ करके धोकर 15 - 20 मिनिट पानी में भिगो कर रख दीजिए . मूंग दाल को बिना भिगोये , तुरन्त धोकर भी बनाया जा सकता है , यह बहुत जल्द पकने वाली दाल है . 
⇨ मूंगदाल को आप दो तरह से बना सकते हैं . पहले आप मूंगदाल को कुकर में सीटी दिला कर बाद में तड़का लगा दीजिए या फिर पहले कुकर में मसाला भून लीजिये , लीजिए उसके बाद दाल डालकर पका लीजिए .
⇨ हम यहां पर दाल को पहले तड़का लगाकर बना रहे । हैं , इसके लिए सबसे पहले कुकर को गरम कीजिए , घी डाल दीजिए घी को मेल्ट होने दीजिए . 
⇨ टमाटर को अच्छे से धोकर छोटा - छोटा बारीक काट कर तैयार कर लीजिए . 
⇨ घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए , जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर , बारीक कटी हरी मिर्च , अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए . 
⇨ मसाला भूनने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिए , और मसाले को तब तक भूने जब तक की मसाले से घी न अलग होने लगे. मूंग दाल को मसाले में डाल दीजिए और 1 - 2 मिनिट मसाले के साथ चलाते हुए भून लीजिए .
Moong Dal
मूंगदाल
⇨ दाल में 2 कप पानी और नमक , डाल कर मिला । दीजिए . कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और दाल में 3 सीटी आने तक पका लीजिए . सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर ढक्कन खोल लीजिए ( दाल में दाल के दाने दिखते रहें एसी दाल पसन्द करते हों तब कुकर का थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये ) . 
⇨ दाल बनकर तैयार है इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिए . दाल को प्याले में निकाल लीजिए . 
⇨ दाल में अलग से तड़का लगाने के लिए छोटी कढ़ाई में छोटा चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये , गरम घी में करी पत्ता , साबुत लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डाल कर गैस बंद कर दीजिए , इस तड़के को दाल के ऊपर डालकर सजाइये . 

स्वादिष्ट मूंगदाल बन कर तैयार है आप इसे चपाती , चावल और दलिया के साथ परोसिये और खाईये .
Moong Dal
मूंगदाल और चावल

ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

Monday, December 3, 2018

इन्हें एक साथ खाना ठीक नहीं !

इन्हें एक साथ खाना ठीक नहीं :

वैसे तो घरों में इन बातों की चर्चा होती रहती है कि किस चीज को किसके साथ नहीं खाना चाहिए । बडों द्वारा जब इन बातों को कहा जाता । है तो यह सर्वमान्य सत्य बन जाता है । जी हां , ऐसे कई आहार हैं , जिन्हें एक साथ नहीं लेना चाहिए , अन्यथा वे शरीर को नुक्सान पहुंचा सकते हैं । इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कोलोन हायड्रोथैरेपी कि इन्सट्रक्टर बता रही हैं , इन्हें एक साथ नहीं खाएं !


They are not okay to eat together

खाने के साथ या बाद में फल का सेवनः

They are not okay to eat togetherखाना खाने के साथ या खाना खाने के तत्काल बाद में फल खाना टालना चाहिए । जब हम फल खाते हैं तो वह पेट की आंतों में आसानी से पच जाता है , लेकिन जब इसे अनाज या सूखे आहार के साथ खाया जाता है ,तो यह पाचन नली में लम्बे समय तक पड़ा रहता है । यही फल भीतर फर्मेट होने लगता है । यह आंतों की दीवारों को नुकसान पहुंचा सकता है और दूसरी समस्याएं खड़ी कर सकता है ।

कफ की दवा के साथ निम्बूः

निम्बू के साथ कफ की दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए । निम्बू ऐसे एंजाइम का कार्य रोक देता है , जो कोलेस्ट्रॉल नीचे ले जाते हैं । कफ की दवा डेक्सट्रोमेथ्रफेन है , जब वह खून में घुलती है और इसके विपरीत कुछ ले लिया जाता है , तो अनचाहे साइड इफेक्ट होने लगते हैं । इससे मति भ्रम और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है ।

मोटा अनाज व दूध :

कई लोग इसे पढ़कर चौंक सकते हैं , लेकिन मोटे अनाज जैसे दलिया व जौ को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए । हालांकि पूरी दुनिया में इसे बहुत चाव से खाया जाता है । लोगों का नाश्ते में सबसे पहला विकल्प यही होता है । इससे शरीर पर स्ट्रेस पड़ता है । ब्लड शुगर बढ़ती है , जिससे आप जल्द थकान महसूस करने लगेंगे । फल और दूध के पदार्थ साथ लेना यानी परेशानियों से घिरना है । डेरी फूड कंजेशन कर सकते हैं । यदि दही खा रहे हैं , तो उसमें फल का उपयोग न करें ।


They are not okay to eat together

फ्राइज और बर्गर :

दोनों ही ओवर कुक्ड फूड की श्रेणी में आते हैं । इसमें काफी मात्रा में फेट , प्रेजरवेटिव व अन्य केमिकल रहते हैं । फ्राइज में शुगर रहती है , जो सायोकिन्स को बढ़ावा देती है । इससे इन्फ्लेमेशन सम्भव है । इससे आप जल्द बूढ़ा होने लगते हैं ।


They are not okay to eat together

इसके अलावा कुछ चीजें हैं जो हमारे घर के बुजुर्ग कहते हैं कि साथ में नहीं खाना चाहिए :
  1. दूध व निम्बू वाले आहार । 
  2.  उड़द दाल के पदार्थ दूध के साथ । 
  3. आचार , दूध या दही के साथ ।  
  4. डोसा व दूध साथ न लें । 
  5. दही व छोले साथ न लें । 
  6. संतरा व दूध साथ न लें । 
  7. तरबूज के साथ पानी कभी न लें । 
  8. दूध के साथ कभी भी नमकीन न लें । 
  9. डेरी पदार्थों के साथ साइट्रस यानि खट्टे फल न लें ।

Recent Posts