आलू टिक्की चाट :
- पूर्व तैयारियों का समय : 15 मिनट
- पकाने का समय : 40 मिनट
- कितने लोगो के लिए : 4
![]() |
| आलू टिक्की चाट |
टिक्की के लिए सामग्री :
- 4 मध्यम आलू , उबले छिले और मैश किए
- 1 हरी मिर्च , बीज निकाले हुए और बारीक़ कटी हुई ।
- 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर ( कॉर्न स्टार्च या अरारूट पाउडर )
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- नमक
- तेल
भराई के लिए सामग्री :
- 3 टेबलस्पून चना दाल
- 1 / 2 टीस्पून अमचूर पाउडर
- 1 / 4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 / 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- नमक
परोसने के लिए सामग्री :
- 1 / 4 कप हरी चटनी
- 2 टेबलस्पून लहसुन की चटनी ।
- 1 / 2 कप खजूर - इमली की चटनी ( मीठा चटनी )
- 1 / 2 कप सेव
- 1 / 2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 / 2 कप दही , फैटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर , सजाने के लिए
- चाट मसाला पाउडर , सजाने के लिए
![]() |
| आलू टिक्की चाट |
टिक्की और भराई का मसाला बनाने की विधि :
- चना दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें । उसमे से अतिरिक्त पानी निकाल दें और एक छोटे या मध्यम आकार के प्रेशर कुकर में डालें । उसमे नमक और 3 / 4 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर 2 सीटी होने तक पकने दें । चना दाल ज्यादा पक जानी नहीं चाहिये ।
- जब कुकर का प्रेसर ख़त्म हो जाये तब उसका ढक्कन खोलें । उबली हुई चना दाल में से अतिरिक्त पानी निकालने के लिये उसे एक छलनी में निकाले । पकी हुई चना दाल बहुत ज्यादा नरम नहीं होनी चाहिये । इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें ।
- एक कटोरी में उबली हुई चना दाल , अमचूर पाउडर , गरम मसाला पाउडर और लाल । मिर्च पाउडर लें । उन्हें अच्छी तरह से मिला लें । भराई के लिये मसाला तैयार है ।
- एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू लें । उसमे कटी हुई हरी मिर्च , कॉर्न फ्लोर , नींबू का रस और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें ।
- मिश्रण को 12 बराबर भागों में बाँट लें । प्रत्येक भाग को गेंद को तरह गोल आकार दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर 1 / 3 इंच मोटी पैटी बना लें । उसके बीच में 1 2 टीस्पून चना दाल का मसाला रखें ।
- मसाले को सभी तरफ से लपेट कर फिर से गोला बना लें । फिर से उसे दबाकर टिक्की बना लें । शेष भागों के लिए यही प्रक्रिया को दोहराएं ।
- एक तवे को माध्यम आंच पर गर्म करें । उसमें | 1 - 2 टीस्पून तेल डाले । तवे में 5 - 6 टिक्की । रखें और जब तक नीचे की सतह सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दें । इसमें लगभग 2 - 3 मिनट का समय लगेगा ।
- उन्हें पलट दे और किनारे के आसपास कुछ टीस्पून तेल डाले । नीचे की सतह सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दें । इसमें लगभग 2 - 3 मिनट का समय लगेगा ।
- उन्हें एक प्लेट में निकालें । बाकी बची टिक्की भी सेंक लें । चाट के लिए भरवां आलू टिक्की तैयार हैं ।
आलू टिक्की चाट बनाने की विधि :
1 . सभी चटनिया उनकी रेसिपी के अनुसार बना ले । लहसुन की चटनी में थोड़ा पानी मिलाकर नरम कर लें । एक प्लेट में 2 - 3 आलू टिक्की लें ।
![]() |
| आलू टिक्की चाट |
2 . प्रत्येक टिक्की के ऊपर 1 टीस्पून हरी चटनी , 2 टीस्पून खजूर - इमली की चटनी और 1 / 2 टीस्पून लहसुन की चटनी डालें ।
3 . उसके ऊपर प्याज और सेव डालें । ऊपर 2 टीस्पून फैंटा हुआ दही डालें । उसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला पाउडर छिड़के । इसी तरह सारी चाट की प्लेट बना लें और तुरंत ही परोसें ।
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !



0 comments: