Wednesday, January 9, 2019

स्वादिष्ट प्याज के पराठे कैसे बनाएं ( pyaz ka paratha )

प्याज के पराठे :

  • पूर्व तैयारियों का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 15 मिनट
  • कितने लोगो के लिए : 2 ( 6 पराठे ) 
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे

प्याज के पराठे बनाने की सामग्री :

  1. 1 कप गेहूं का आटा ( आटा के लिए ) + 1 / 2 कप ( बेलने के लिए )
  2. 3 / 4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  3. 1 / 4 टीस्पून जीरा
  4. 2 हरी मिर्च , बारीक कटी हुई
  5. 1 / 4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  6. 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  7. 4 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  8. 4 टीस्पून तेल + पराठा सेकने के लिए
  9. नमक
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे

प्याज के पराठे बनाने की विधि :

  1. एक छोटी कड़ाही में मध्यम का आंच पर 1 टीस्पून तेल गरम करें । जब तेल गर्म हो तब उसमें जीरा डालें । जब जीरा सुनहरा होने । लगे तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उन्हें हल्के गुलाबी रंग का होने तक भून लें ।
  2. उसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च , कटा हुआ हरा धनिया , गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डालें । अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें । प्याज के मिश्रण को 3 - 4 मिनट के लिए ठंडा होने दें ।
  3. एक परात में 1 कप गेहूं का आटा , 2 - टीस्पून तेल , पका हुआ प्याज का मिश्रण और नमक ले । जरुरत के अनुसार पानी डालें और चपाती या रोटी के आटे की तरह नरम आटा गूंथ लें ।
  4. आटे की सतह 1 टीस्पून तेल लगाकर चिकनी कर लें और उसे ढककर 15 मिनट के लिए कमरे के तापमान पर सेट होने दें । आटे को 6 बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को गेंद की तरह गोल आकार दें !
  5.  एक छोटी प्लेट में 1 / 2 कप सूखा गेहूं का | आटा लें । एक आटे का गोला लें और उसे । अपनी हथेलियों के बीच दबाकर लोई का आकार दें । उसे सूखे आटे से लपेट लें ।
  6. उसे चकले के ऊपर रखें और बेलन से 6 - 7 इंच व्यास के गोल आकार में ( रोटी की तरह | बेल लें ।
  7. एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें । जब तवा मध्यम गर्म हो तब उसके ऊपर कच्चा पराठा रखे । जब उसकी सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलट दें और आंच को कम कर दें । उसकी सतह पर समान रूप से 1 / 2 टीस्पून तेल लगा दें और लगभग 30 - 40 सेकंड के लिए पकने दें ।
  8. इसे फिर से पलटें और 1 / 2 टीस्पून तेल फैला दें । उसे चमचे से हलके से दबाये और मध्यम आंच पर 30 - 40 सेकंड के लिए पकने दें । जरुरत के अनुसार उसे पलटे और दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के धब्बे आने तक सेंके ।
  9. बाकी बचे आटे के गोले के लिए है यही प्रक्रिया का पालन करें । प्याज का पराठा तैयार है उसे एक प्लेट में निकालें । परांठे को आलू करी या ककड़ी रायता के साथ परोसें ।
pyaz ka paratha
प्याज के पराठे
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

0 comments:

Recent Posts