Friday, January 11, 2019

स्वादिष्ट कढ़ाई मशरुम की सब्जी कैसे बनाएं ( Kadai Mushroom Recipe )

कढ़ाई मशरुम की सब्जी :

  • पूर्व तैयारियों का समय : 15 मिनट
  • पकाने का समय : 25 मिनट
  • कितने लोगो के लिए : 2 
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी

कढ़ाई मशरुम की सब्जी बनाने की सामग्री :

  1. 150 - 200 ग्राम सफेद बटन मशरूम
  2. 1 / 2 कप शिमला मिर्च , कटा हुआ ( लगभग 1 / 2 कप )
  3. 1 टीस्पून सूखे धनिया के बीज
  4. 1 सूखी लाल कश्मीरी मिर्च , बीज निकाल दे और 2 - 3 टुकड़े कर दे
  5. 1 हरी इलायची
  6. 1 / 2 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
  7. 1 बड़ा प्याज , कटा हुआ
  8. 2 मध्यम टमाटर , कटे हुए ( लगभग 3 / 4 कप )
  9. 1 टीस्पून अदरक - लहसुन का पेस्ट
  10. 1 / 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  11. एक चुटकी हल्दी पाउडर , वैकल्पिक
  12. 1 / 2 टीस्पून कसूरी मेथी , वैकल्पिक
  13. 1 / 4 कप दूध , वैकल्पिक
  14. 1 / 2 कप पानी
  15. नमक स्वाद अनुसार
  16. 1 % टेबलस्पून तेल ।
  17. 1 टेबलस्पून बटर ( या तेल ) 
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी


कढ़ाई मशरुम की सब्जी बनाने की विधि :

  1. मशरुम में लगी मिट्टी को हटाने के लिए उन्हें | पानी से धो ले । यदि आवश्यक हो तो उन्हें । धोने के बाद छील लें । उन्हें लंबाई में पतली स्लाइस में काट लें । एक कड़ाही में मध्यम । | आंच पर 1 / 2 टेबलस्पून तेल गरम करें । उस में कटा हुआ मशरूम डालें और उन्हें लगभग 3 - 4 मिनट के लिए भूने ।
  2. कटा हुआ शिमला मिर्च और नमक डालें । अच्छी तरह से मिला ले और जब तक मशरूम में से निकला हुआ पानी सूख जाता । है और शिमला मिर्च नरम हो जाती है तब तक पकाइये । उन्हें एक थाली में निकाल दें । 
  3. उसी कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 टेबलस्पून तेल गरम करें । उसमें सूखे धनिया के बीज , कश्मीरी लाल मिर्च , हरी इलायची और दालचीनी डालें और 30 सेकंड के लिए भूने । कटा हुआ प्याज और अदरक - लहसुन का । पेस्ट डालें । जब तक प्याज हलके गुलाबी रंग का हो जाता है तब तक भूने ।
  4. कटा हुआ टमाटर और नमक ( केवल टमाटर और प्याज के लिए ) डालें और टमाटर नरम हो जाते हैं तब तक पकाईये ।
  5. गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक कटोरे में निकालें । उसे कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें । मिश्रण ठंडा होने के बाद उसे एक मिक्सर ग्राइंडर की छोटी जार में डालें और प्यूरी बना लें  |
  6. उसी कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 - टेबलस्पून बटर गर्म करें । उसमें बनाई हुई प्यूरी , लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें ।
  7.  लगातार चमचे से चलाते हुए 2 मिनट के लिए पकाईये ।
  8. पका हुआ मशरूम और शिमला मिर्च डालें । लगातार चमचे से चलाते हुए 2 मिनट के लिए पकाईये ।
  9. 1 / 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से । | मिला लें । मिश्रण को उच्च आंच उबलने के लिए रखे । जब यह उबलने लगता है तब आंच को कम कर दे और ग्रेवी गाढ़ी हो जाने तक लगभग 4 - 5 मिनट के लिए पकने दें । | 1 / 4 कप दूध डालें और अच्छी तरह से मिला लें ।
  10. 2 - 3 मिनट के लिए पकने दें और कसूरी मेथी डालें ।
  11. गैस बंद कर दें और अच्छी तरह से मिला लें । कढ़ाई मशरुम की सब्जी परोसने के लिए तैयार है , उसे बटर नान या कुलचा के साथ परोसे ।
Kadai Mushroom Recipe
कढ़ाई मशरुम की सब्जी
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !

हमारी कुछ अन्य पोस्ट

0 comments:

Recent Posts