स्वादिष्ट वेजिटेबल कोरमा :
स्वादिष्ट वेजिटेबल कोरमा को कैसे बनाते हैं इसके लिए कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है यह आज हम सीखेंगे !तो दोस्तों चलिए हम सीखते हैं कि वेजिटेबल कोरमा कैसे बनाएं !
वेजिटेबल कोरमा ढेर सारी सब्जियों से मिलकर बनता है. इसलिए आपको इसमें स्वाद और सेहत का एक खास कोम्बो मिलेगा !
![]() |
| वेजिटेबल कोरमा |
वेजिटेबल कोरमा बनाने की सामग्री :
- 1 / 4 कप फूलगोभी के फूल ,
- 174 कप कटी हुई फसी ,
- 1 मध्यम गाजर ( छिला और टुकड़ा किया हुआ ) ,
- 1 / 4 कप हरे मटर ,
- 1 मध्यम शिमला मिर्च ( टुकड़ा किया हुआ ) ,
- 1 / 4 कप स्लाईस्ड बेबी कॉर्न ,
- 1 / 4 टी - स्पून जीरा ,
- 1 / 2 कप कसा हुआ प्याज ,
- 2 लौंग ,
- 1 दालचीनी का टुकड़ा ,
- 1 इलायची ,
- 1 टी - स्पून लहसुन की पेस्ट ,
- 1 / 2 टी - स्पून हरी मिर्च की पेस्ट ,
- 1 कप दूध ,
- 1 / 4 कप कटा हुआ पनीर ,
- 1/ 4 कप कटा हुआ अनानास ,
- 3 टेबल - स्पून ताजा क्रीम ,
- 1 / 2 टी स्पून गरम मसाला ,
- 1 टेबल - स्पून घी , नमक स्वादानुसार !
![]() |
| वेजिटेबल कोरमा |
⏩ स्वादिष्ट आलू कचौरी व छोले कैसे बनाएं
वेजिटेबल कोरमा बनाने की विधि :
➤ एक कढ़ाई में घी को गरम कीजिए और उसमें जीरा डालिए । जब जीरा चटकने लगे , तब उसमें प्याज , लौंग , दालचीनी , इलायची , अदरक - लहसुन का पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट और 5 - 7 मिनट के लिए लगातार हिलाते हुए भून लीजिए ।
➤ उसमें फूलगोभी , फण्सी , गाजर , हरी मटर , शिमला मिर्च , बेबी कॉर्न , नमक , 1 / 2 कप दूध और 1 / 4 कप पानी डालिए । ढककर मध्यम आंच पर सब्जियां नरम और मुलायम होने तक पका लीजिए ।
➤ उसमें बचे हुए दूध , पनीर , अनानास , क्रीम और गरम मसाला डालकर उसे 3 से 4 मिनट तक पका लीजिए ।
➤ अनानास के स्लाइस और धनिया के साथ सजाकर गरमा गरम परोसिए ।
सुझावः | प्याज की प्यूरी बनाने के लिए , मोटा कटा हुआ प्याज को ब्लेंडर में मुलायम पीस लीजिए ।
![]() |
| वेजिटेबल कोरमा |
दोस्तों अब हमारा वेजिटेबल कोरमा बनकर तैयार हो चुका है और यह अब खाने के लिए तैयार है इसको खाओ और दूसरों को भी खिलाओ !
ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे और दूसरों को भी जोड़ें धन्यवाद !



0 comments: