Friday, November 30, 2018

स्वादिष्ट पंचमेल लड्डू कैसे बनाएं

स्वादिष्ट पंचमेल लड्डू -

स्वादिष्ट पंचमेल लड्डू को हम कैसे बनाते हैं और हमें इसके लिए कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है तो दोस्तों चलिए हम सीखते हैं कि पंचमेल लड्डू कैसे बनाएं जाते हैं !
ladoo recipe
पंचमेल लड्डू 

 लड्डू बनाने की सामग्री :
गेहूं , चना , बाजरा , जौ , सोया का आटा - प्रत्येक आधा - आधा कप , खाने वाली गोंद - आधा कप , चीनी पिसी - ढाई कप , देशी घी - दो कप , काजू , बादाम , पिस्ते - दो कप ( मिले - जुले ) , गोला गिरी , किशमिश और अखरोट - एक कप ( मिले - जुले ) , इलायची पाउडर - दो छोटे चम्मच , खसखस 2 बड़े चम्मच । 
ladoo recipe
पंचमेल लड्डू 

पंचमेल में लड्डू बनाने की विधि :

ladoo recipeसबसे पहले मोटे पैंदे वाले पतीले में देशी घी गर्म करें । अब इसमें गोंद डालें , जब गोंद सिक कर फूल जाए तो इसे निकालकर दरदरा कूट लें । अब इसी घी में मिले - जुले आटे को । डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाएं । जब आटा सिक कर सुनहरी रंगत का होने लगे और इसमें से सौंधी खुशबू आने लगे तो इसमें दरदरी गोंद बारीक कटे काजू , बादाम , पिस्ते , अखरोट डालकर और 5 - 7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें । अब इसमें खसखस , इलायची , किशमिश व कद्दूकस की गोला गिरी मिलाकर कर गैस बंद कर दें । जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर इस मिश्रण से मध्यम आकार के लड्डू बनाएं ।

तो दोस्तों अब हमारे स्वादिष्ट पंचमेल में लड्डू बन कर तैयार हो चुके हैं और है अब खाने के लिए तैयार है

ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि की जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे !

0 comments:

Recent Posts