Friday, November 30, 2018

स्वादिष्ट आलू कचौरी व छोले कैसे बनाएं

स्वादिष्ट आलू कचौरी व छोले -

स्वादिष्ट आलू कचौरी व छोले हम कैसे बनाते हैं ! और हमें इसके लिए कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है , तो चलिए हम आगे देखते हैं !
Potato Kachori and Chana
स्वादिष्ट आलू कचौरी व छोले


कचौरी के लिए सामग्री :

250 ग्राम मैदा , 75 ग्राम तेल , स्वादानुसार नमक व तलने के लिए तेल ।

भरावन के लिए सामग्री :

250 ग्राम आलू , बारीक कटा हुआ हरा धनिया , स्वादानुसार हरी मिर्च , जीरा , धनिया पाउडर , अमचूर , चुटकीभर हींग , अदरक । 
Potato Kachori and Chana
आलू कचौरी

आलू कचौरी व छोले बनाने की विधि :

मैदा में नमक व तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें । आटे को ज्यादा मसलकर चिकना न करें । इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें ।
भरावन के लिए : 
आलू को उबालें व छीलकर मसल लें । अदरक को कद्दूकस करें । पैन में घी गर्म करें । जीरा , हरी मिर्च , बारीक कटी हुई व अदरक डालें । थोड़ा भूनने के बाद सभी मसाले डालें व मैश किए हुए आलू भी डालें गैस बंद करके भरावन ठंडा होने के लिए रख दें । कचौरी तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें । आटा तैयार होने के बाद मिडियम आकार की लोई बनाए और हाथ से फैलाएं और टोकरी के आकार का बना लें । अब उसमें स्टफिंग करें और मध्यम आकार की बेलकर तैयार करें व मध्यम गर्म तेल में डालकर हल्का भूरा होने दें । सारी कचौरियों को नैपकिन में डालकर रख दें । ध्यान रहे कि जब हम लोई तैयार करके स्टफिंग करें , अच्छे से बंद करें , ताकि मसाला बाहर न निकले ।

छोले बनाने की सामग्री : 

आधा किलो छोले , 250 ग्राम प्याज , 2 - 3 टमाटर , 10 12 कली लहसून , 2 इंच अदरक , 2 साबुत मोटी इलायची , आधा चम्मच काली मिर्च , आधा चम्मच जीरा , एक चम्मच पीसा धनिया , 4 - 5 लौंग , 1 कड़छी तेल , नमक , मिर्च , हल्दी स्वादानुसार ।
Potato Kachori and Chana
छोले की सब्जी

छोले बनाने की विधि :

 प्याज को पतली - लंबी काटें । अदरक , लहसून , टमाटर , धनिया , काली मिर्च , जीरा , लौंग डालकर पीस लें । छोले 7 - 8 घंटे पहले भिगोकर रखें । बाद में नमक डालकर कुकर में उबालें । तेल कड़ाही में गर्म करें व कटे हुए प्याज हल्के भूरे होने पर उसमें साबुत मोटी इलायची डालें । थोड़ी देर हिलाएं व हल्दी डालें । अब पीसे हुए टमाटर डालें और स्वादानुसार लाल मिर्च पाऊडर डालें । मसाला तब तक हिलाएं , जब तक तेल न छोड़ दे । मसाला तैयार होने पर उबले हुए चने व पानी , जिसमें चने उबले एक साथ डाल दें । इसे थोड़ी देर उबलने दें ।

इमली चटनी

सामग्री :100 ग्राम इमली , आधा चम्मच भूना जीरा , 200 ग्राम गुड़ , आधा चम्मच सौंफ , स्वादानुसार काला नमक । 
Potato Kachori and Chana
इमली चटनी
इमली चटनी बनाने की विधि :इमली को 2 घंटे भिगोकर रखें व गुद्दा अलग करें । एक गिलास पानी डालकर उबालें व गुड़ डालें । जब चटनी गाढ़ी हो जाए , तो उसमें भुना हुआ पीसा जीरा , सौंफ , काला नमक डालकर 5 मिनट उबालें व ठंडा होने के लिए रख दें ।

हरी चटनी

सामग्री 100 ग्राम हरा धनिया , 2 - 3 हरी मिर्च , अमचूर व काला नमक स्वादानुसार !
Potato Kachori and Chana
हरी चटनी
हरी चटनी बनाने की विधि :  हरा धनिया , मिक्सी में सभी मसाले डालकर पीस लें । ज्यादा गाढी चटनी न बनाएं ।

कचौरी आप छोले के साथ भी खा सकते हैं और यदि चटनी के साथ खाना चाहें , तो बिना छोले के चटनी के साथ भी खा सकते हैं ।


तो दोस्तों अब हमारी स्वादिष्ट आलू कचोरी और छोले की सब्जी तैयार हो चुकी है अब यह खाने के लिए तैयार है ! ऐसे ही आगे स्वादिष्ट खाना बनाने की विधि जानने के लिए हम से जुड़े रहे !

0 comments:

Recent Posts